ठंडाई एक भारतीय लोकप्रिय ड्रिंक है जिसे खासतौर पर गर्मियों में पिया जाता है यह दूध बादाम सौंफ काली मिर्च इलायची और इन सभी चीजो को डालकर तैयार किया जाता है इसके पीने से बहुत सारे फायदे हैं
यह शरीर को ठंडक देने का काम करती है और हमें ल से भी बचाती है ठंडाई पीने से हमें ऊर्जा मिलती है बादाम और दूध में प्रोटीन और हेल्दी होते हैं जिससे शरीर को बहुत एनर्जी मिलती है
और इससे दिमाग को भी तेज बनती है और पाचन क्रिया को सुधरता है सौंफ और काली मिर्च के कारण यह पाचन को बेहतर बनाते हैं और गैस बनने नहीं देते हैं
ठंडाई बनाने की सामग्री:
- 8 से 10 बादाम
- एक चम्मच सौंफ
- दो इलायची
- 4 से 5 काली मिर्च
- एक गिलास दूध
- चीनी आवश्यकता अनुसार
ठंडाई बनाने की विधि:-
बादाम सौंफ इलायची काली मिर्च को 2से3 घंटे भीगा कर रख ले
उसके बाद इन सभी चीजों को पीसकर पेस्ट बना ले
अब और ऊपर दूध डालकर गाढ़ा शरबत तैयार कर ले ऊपर से चीनी डालकर ठंडा कर ले
अब ठंडाई बनकर तैयार है अब इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।



