सेव का कुरकुरा पराठा एक स्वादिष्ट रेसिपी है यह गेहूं के आटा से बनती है जो फाइबर से भरपूर होता है । और पाचन को बेहतर बनाता है । फाइबर की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है । जिससे हमें बार-बार भूख भी नहीं लगती
इस पराठे में डाली जाने वाली मिश्रण जो हमें ऊर्जा देती है ।और इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। यह खासकर बच्चो अथवा बड़े लोगों के लिए अच्छा नाश्ता रेसिपी है। इसमें प्याज हरी मिर्च और धनिया जैसे तत्व मिलने से शरीर को विटामिन और मिनरल्स भी मिलती है ।जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करती है ।
इसे आप चाहे तो कम तेल या घी भी में सेक कर बना सकते हैं। यह एक हेल्दी नाश्ता रेसिपी है ।या नाश्ता बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है ।आप भी रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है।
पराठा बनाने की सामग्री:
- दो कप गेहूं का आटा
- एक छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ )
- एक कप रतलामी सेव
- दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई )
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- आवश्यकता अनुसार अजवाइन
- नमक स्वाद अनुसार
- हरा धनिया कटी हुई
- तेल/ घी आवश्यकता अनुसार सेकने के लिए
पराठा बनाने की विधि:
- गेहूं के आटे में थोड़ा नमक डालकर पानी से नरम आटा गूथ लीजिये फिर उसमें स्टफिंग तैयार करें एक बॉल में से प्याज हरी मिर्च मसाले और हरा धनिया मिला ले
- अब आटे की लोई बना ले और बीच में मसाले वाला मिश्रण भर दे ।और उसे हल्के हाथों से बेल गोल/ट्रायंगल शेप में
- अब तवा को गर्म करके पराठा डालें और दोनों तरफ से तेल अथवा घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से सेक ले
- कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:सेव डालते ही तुरंत पराठा बेले
- आप चाहे तो इसमें थोड़ा चाट मसाला डालकर इसका स्वाद और भी दुगुना बढ़ा सकते हैं। इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें


