Blood thickening : खून का गाढ़ा होना एक गंभीर समस्या है जिसे लोग नजर अंदाज कर देते हैं। जब खून सामान्य से ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो शरीर में उसका प्रभाव धीमी पड़ जाता है और और आए दिन हार्ट अटैक की समस्या बढ़ जाती है इसके पीछे आर्टिरीज में ब्लड क्लॉट्स एक बड़ी वजह मानी जाती है यह ब्लड क्लॉटस खून की विस्कोसिटी के गाड़बड़ाने से बनते हैं यानी खून के गाढ़ा होने पर ब्लड क्लॉट्स बनने लगते हैं यह क्लॉटस हार्ट आर्टिरीज में पहुंच कर ब्लड सरकुलेशन को बाधित कर देते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है
खून गाढ़ा होना तब होता है जब शरीर में खून का बहाव धीमा हो जाए या खून में कुछ चीजें बढ़ जाएं। इससे खून में थक्के बनने का खतरा बढ़ सकता है।
इसके कुछ मुख्य कारण हैं:
शरीर में पानी की कमी होना
बहुत ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना
धूम्रपान करना
लंबे समय तक बैठे रहना
मोटापा
ज्यादा कोलेस्ट्रॉल
कुछ बीमारियां जैसे Diabetes, High Blood Pressure और COVID-19
कुछ दवाइयों का असर
शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाना
जब खून गाढ़ा हो जाता है, तो नसों में थक्का बन सकता है। इससे दिल, दिमाग और फेफड़ों तक खून पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
लक्षणों में सिर दर्द, चक्कर आना, सांस फूलना, हाथ-पैर सुन्न होना और सीने में दर्द शामिल हो सकते हैं। अगर ये लक्षण ज्यादा हों, तो डॉक्टर से तुरंत जांच करवानी चाहिए।
बचाव के आसान तरीका–
जीवन शैली में कुछ बदलाव लाकर और आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल कर खून को गाढ़ा होने से बचाया जा सकता है सर्काडियन रिदम का पालन करके यानी सोना जगना खाना पीना दैनिक कार्यों शारीरिक गतिविधियों के लिए समय जरूर निकले अगर आपकी डिक्स जॉब है तो कोशिश करें कि देर तक बैठे ना रहे
एकाद घंटे बाद उठे स्टिचिंग एक्सरसाइज करें या 5 से 10 मिनट के लिए पहले इससे ब्लड सर्कुलेशन बना रहेगा पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करें
प्रोसैस्ड फूड रेड मीट और ज्यादा मात्रा में नमक चीनी से परहेज करें आहार में तेल और मसाले का इस्तेमाल कम से कम करें एक महीने में प्रति व्यक्ति तेल का रेशियो 500 ml से अधिक नहीं होना चाहिए ।इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहेगा।
और खून गाढ़ा होने से बचेगा रोजाना कम से कम 30 मिनट रेगुलर व्यायाम या एक्सरसाइज करें। ताकि शरीर से अपशिष्ट पदार्थ और पसीना बाहर निकल जाए ।इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और ब्लड का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से गाढ़ापन कम होता है
इससे के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:
रोजाना हरी सब्जियां लहसुन अदरक अलसी और फल जैसे अनार संतरा यह खून को साफ और पतला रखने में काफी मदद करती है।


