मूंग दाल मेथी रेसिपी

Mung daal methi sabji : मूंग दाल मेथी एक बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद रेसिपी है जो स्वाद के साथ-साथ हमारे शरीर को कई तरह के फायदे देते हैं मूंग दाल प्रोटीन फाइबर विटामिन और मिनरल्स का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर को ऊर्जा देने में काफी मदद करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है यह हल्की और आसानी से बचने वाले रेसिपी है इसलिए बच्चों बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह सबसे अच्छा सुपाच्य भोजन है इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है और पेट को स्वस्थ रखता है मेथी के पत्तों में आयरन कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होते हैं जो हमें खून की कमी को पूरा करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है मेथी शुगर को भी कंट्रोल करने में काफी मदद करता है इससे कोलेस्ट्रॉल को भी  कम करता है इसलिए मधुमेह और हृदय रोगों से बचाव में फायदेमंद है मेथी शरीर में जमा टॉक्सिन को काम करती है और त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है

मूंग दाल मेथी रेसिपी सामग्री:

मूंग की दाल एक कप

मेथी के पत्ते कटी हुई लगभग 100 ग्राम 

प्याज एक बारीक कटी हुई

टमाटर एक बारीक कटी हुई

हरी मिर्च 1 से 2

अदरक लहसुन का पेस्ट 1चम्मच

हल्दी आधी छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर  आधी छोटी चम्मच

धनिया पाउडर एक टेबलस्पून

नमक स्वाद अनुसार

घी या तेल 2 टेबलस्पून

जीरा 1 टेबलस्पून

पानी लगभग आवश्यकताअनुसार

  दो कप नींबू का रस ऑप्शनल

मूंग मेथी बनाने की विधियां:

सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रख दीजिए

कुकर या पतीले में दाल डाले हल्दी नमक और पानी डालकर लगभग दो से तीन सिटी होने तक पका लीजिए

अब कढ़ाई में तेल गर्म करके जीरा का तड़का दे

फिर प्याज डाले जब प्याज सुनहरे होने लगे तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दे

फिर टमाटर डालकर मसाले लाल मिर्च धनिया पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह पका ले

अब उसमें ऊपर से कटी हुई मेथी डालें और 3 से 4 मिनट तक पकने तक छोड़ दे  जब तक कि उसे उसका कच्चापन दूर ना हो जाए

अब पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें लगभग तीन से चार मिनट तक साथ  में पकाने दे आखिर में नींबू डालें दे ।