गाजर मटर की सब्जी रेसिपी

Gajar aur matar ki sabji recipe in Hindi:-  गाजर–मटर की सब्ज़ी सर्दियों में बहुत फायदेमंद रेसिपी है। क्योंकि गाजर में विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी काफी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर जो पाचनक्रिया को ठीक रखता है और कब्ज से हमें बचाता है। मटर में प्रोटीन की मात्रा काफी होती है, जो हमारे शरीर को ताकत अथवा मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इस सब्ज़ी में आयरन, फोलेट और विटामिन C भी होते हैं, जो खून बढ़ाने और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। सर्दियों में यह शरीर को अंदर से गर्माहट रखती है और थकान को भी कम करने में मदद करती है। इसमें कम कैलोरी होती हैं जो वजन कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होती है। नियमित रूप से गाजर–मटर की सब्ज़ी खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और हमें रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है। यह  बहुत ही फायदेमंद रेसिपी है आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

गाजर मटर की सब्जी बनाने की सामग्री:

. गाजर – 3 मध्यम (छिली और कटी हुई)
. हरी मटर – 1 कप
. प्याज़ – 1 बारीक कटा (वैकल्पिक)
. टमाटर – 1 बारीक कटा
. अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस
. जीरा – ½ चम्मच
. हल्दी – ½ चम्मच
. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
. नमक – स्वादानुसार
. तेल या घी – 1–2 चम्मच
.  हरा धनिया

Gajar matar sabji banane ki vidhi:- सबसे पहले कढ़ाही में तेल या घी गरम करें। उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने पर अदरक और प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब टमाटर डालें और हल्दी, धनिया पाउडर व नमक मिलाएँ। मसाला पक जाए तो गाजर और मटर डालें। अच्छी तरह मिलाकर 2–3 मिनट चलाएँ। थोड़ा पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर सब्ज़ी नरम होने तक पकाएँ। अंत में हरा धनिया डालें।