
Aloo Posto Recipe -आलू पोस्तो बनाने की विधि
Ingredients
Method
- आलू को छोटे टुकडों में काट लें और पानी में डाल कर रख दें। गरम पानी में खसखस को 15-20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें और बाद में पेस्ट तैयार कर लें।
- एक पैन में सरसों का तेल गरम करें और उसमें कलौंजी डाल कर फ्राई करें। इसके बाद तेल में आलुओं को डालें और पांच मिनट तक के लिए हल्का फ्राई करें।
- इसके बाद उसमें खसखस पेस्ट डाल कर मिलाएं और ऊपर से आध कप पानी डाल कर तब तक पकाएं जब तक आलू अच्छे से पक न जाए।
- अब ढक्कन हटाएं और नमक तथा कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं। इसके बाद उसमें देसी घी मिला कर फिर से फ्राई कर के गरमा-गरम परोसें।


